फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Free travel will not be easy for sisters on Rakshabandhan

हाथरस : रक्षाबंधन पर बहनों के लिए आसान नहीं होगा मुफ्त सफर

Fri, 20 Aug 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Free travel will not be easy for sisters on Rakshabandhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को मुफ्त सफर का ऐलान कर दिया है, लेकिन हाथरस डिपो की बसों में बैटरी, सेल्फ, गियर बक्सा, स्टेयरिंग पंप आदि की दिक्कत है। अधिकांश बसें धक्के के सहारे गंतव्य की दूरी तय कर रही है। डिपो की बसों में सफर करने वाली बहनों को भाइयों के यहां पहुंचने में बसे के खड़े होने पर देरी भी हो सकती है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 79 बसें हैं। इसमें से दो दर्जन से अधिक बसों में कई महीने से बैटरी और सेल्फ खराब चल रहे हैं। इस कारण बसों को धक्के से चलाया जा रहा है। बसों की स्टेयरिंग पंप, गियर बक्सा, कमानी और क्रॉस आदि की दिक्कत है, इसलिए रक्षाबंधन पर बहनों के लिए मुफ्त सफर की राह मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन

बस में सवार होने वाले यात्री इस बात का ध्यान रखें कि बसों में खराबी है, इसलिए वह बीच रास्ते में कहीं भी खड़ी हो सकती है। इस बारे में हाथरस डिपो की एआरएम से वार्ता का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठ सका। इस कारण वार्ता नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed