{"_id":"611ff4c58ebc3e7a144a9709","slug":"hathras-free-travel-scheme-will-be-implemented-for-sisters-from-12-o-clock-tonight-hathras-news-ali2711473100","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : आज रात 12 बजे से बहनों के लिए लागू होगी मुफ्त सफर की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : आज रात 12 बजे से बहनों के लिए लागू होगी मुफ्त सफर की योजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन पर भाइयों के घर जाने वाली बहनों को रोडवेज बस में लगेज टिकट पर मुहर लगाकर प्रदान की जाएगी। जिसके जरिये वह सफर करेंगी। शनिवार रात बारह बजे से मुफ्त सफर की योजना लागू होगी। जो रविवार बारह बजे तक रहेगी। त्योहार को देखते हुए चालक, परिचालक, कार्यशाला कर्मियों के अवकाश पर 25 अगस्त तक प्रतिबंध लगा दिया है। ताकि संचालन नियमित रूप से हो।
प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को मुफ्त सफर कराने का फैसला लिया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए रोडवेज प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। हाथरस डिपो द्वारा रक्षाबंधन वाले दिन बहनों को सफर के दौरान परिचालक द्वारा लगेज टिकट दी जाएगी। टिकट पर रक्षाबंधन की मुहर लगाई जाएगी। जिससे महिला यात्रियों की गिनती हो सके। वहीं रोडवेज के सभी कर्मियों के अवकाश पर 25 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस मामले में स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि सफर के दौरान बहनों को लगेज टिकट प्रदान की जाएगी। जिस पर मुहर लगी होगी।