फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Free possession of primary school land

प्राथमिक विद्यालय की जमीन को कराया कब्जा मुक्त

Thu, 02 Dec 2021 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Free possession of primary school land
गांव बुढ़ाइच में प्राथमिक विद्यायल की जमीन से कब्जा मुक्त कराती राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बुढ़ाइच में कुछ दबंगों ने पूर्व प्राथमिक विद्यालय की पांच बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। लेखपाल ने बृहस्पतिवार को यहां से कब्जा हटवा दिया। गांव में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय सादाबाद जलेसर मार्ग पर नए भवन बनने के बाद इसमें शिफ्ट कर दिया गया था।
विद्यालय नए भवन में शिफ्ट होने के बाद कुछ दबंगों ने पूर्व में बने प्राथमिक विद्यालय एवं उसकी पांच बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। तत्कालीन उपजिलाधिकारी ने उक्त जमीन को कुछ दिन पूर्व कब्जा मुक्त कराया था।
विज्ञापन

एसडीएम के तबादले के बाद उस जमीन पर उन्हीं लोगों ने दोबारा कब्जा कर लिया। इसकी सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मुकेश गौतम ने उन लोगों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब्जे नहीं हटाने पर क्षेत्रीय लेखपाल एवं उनके साथ आए लेखपाल सौरभ गौतम ने ग्राम प्रधान शिव कुमार एवं ग्रामीणों के सामने उक्त जमीन पर ट्रैक्टर चलवा कर उसे कब्जा मुक्त करा दिया इसके साथ सभी ग्रामीणों के सामने ही ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed