{"_id":"610ace0f8ebc3ec1bc448cd5","slug":"hathras-free-high-speed-internet-will-be-available-at-eight-places-in-the-city-hathras-news-ali269875353","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शहर में आठ स्थानों पर मिलेगा मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शहर में आठ स्थानों पर मिलेगा मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के आठ स्थानों पर शहरवासियों को मुफ्त हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा प्राप्त होगी। इसे लेकर नगर पालिका परिषद ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। इंटरनेट प्रोवाइडर कंपनियों से भी वार्ता कर ली गई है। जरूरतमंद बच्चे शिक्षा व अन्य कार्यों के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे।
शासन स्तर से शहर के सार्वजनिक चौराहों पर नगर पालिका परिषद के माध्यम से मुफ्त इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के क्रम में शहर के बाशिंदों को सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिल सकेगी। शासन ने नगर पालिका हाथरस को निर्देश दिए हैं कि शहर के सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, तहसील, कचहरी आदि पर मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सेवा लोगों को मुहैया कराई जाए।
शासन ने यह भी निर्देश दिए हैं कि इसके लिए नगर पालिका परिषद अपनी निधि व स्त्रोतों के माध्यम से वाई-फाई आदि यंत्रों को लगाएगा और लोगों को मुफ्त इंटरनेट उपलब्ध कराएगा। निर्देशों के क्रम में नगर पालिका परिषद ने आठ स्थानों का चिन्हित किया है। इन स्थानों पर इंटरनेट सेवा के लिए सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों से वार्ता कर ली गई है। कंपनियों को तैयार कार्ययोजना के बारे में भी अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इन सभी स्थानों पर मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर मिलेगा मुफ्त इंटरनेट
तालाब चौराहा
बस स्टैंड
सिटी रेलवे स्टेशन
बागला कॉलेज
घंटाघर
जलेसर रोड
ओढपुरा तिराहा
गांधी पार्क आगरा रोड
शहरवासियों को मुफ्त इंटरनेट सेवा दिए जाने को लेकर कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इंटरनेट प्रोवाइटर कंपनियों से वार्ता की गई है। जल्द ही सभी चिन्हित बिंदुओं पर इंटरनेट मुहैया हो सकेगा।
आशीष शर्मा, पालिकाध्यक्ष