फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fourth round of Intensified Mission Indradhanush will run from March 7

हाथरस : सात मार्च से चलेगा सघन मिशन इंद्रधनुष का चौथा दौर

Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fourth round of Intensified Mission Indradhanush will run from March 7
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में विशेष अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 के अंतर्गत चलाए जा रहे नियमित टीकाकरण अभियान के दौरान वंचित रहे गए शून्य से दो वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी टीके लगाए जाएंगे। यह टीके नि:शुल्क लगाए जाएंगे। यह अभियान सात मार्च से शुरू होगा और तीन चरणों में चलेगा।
इसके तहत शून्य से दो साल तक के बच्चों को ओपीवी, बीसीजी, पेंटावेलेंट, रोटा वैक्सीन, आईपीवी, मिजल्स, विटाविन.ए, डीपीटी बूस्टर डोज, मिजल्स बूस्टर डोज और बूस्टर ओपीवी, पीसीवी के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को टीडी का टीका लगाया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने दी है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष- 4.0 जिले में सात मार्च से शुरू किया जाएगा। इसमें नियमित टीकाकरण के दौरान टीके से वंचित रह गए शून्य से दो वर्ष की आयु वर्ग क्रे बच्चों और गर्भवती को नि:शुल्क टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार यह अभियान तीन चरणों में चलेगा। शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जाना है। शासन से अभियान के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस अभियान का द्वितीय चरण चार अप्रैल और तीसरा चरण दो मई से शुरू किया जाएगा। 18 फरवरी को राज्य स्तरीय संवेदीकरण, 19 से 23 फरवरी तक जिला स्तरीय संवेदीकरण एवं ब्लॉक स्तरीय अभिमुखीकरण, 24 से 26 फरवरी के मध्य सर्वे, 28 फरवरी से दो मार्च तक माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। तीन मार्च को जनपद स्तर पर माइक्रो प्लान पूरा कर समीक्षा होगी। इसके बाद चार मार्च को राज्य स्तर पर माइक्रो प्लान जमा करा जाना है। राज्य स्तरीय समीक्षा पांच मार्च को होनी है। अभियान के दौरान ईंट भट्ठों और दुर्गम क्षेत्रों में विशेष रूप से टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ ने कहा कि मिशन इंद्रधनुष की तैयारियां जोरों पर हैं। सात मार्च से अभियान जनपद में चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed