फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four vicious arrested planning theft

हाथरस : चोरी की योजना बनाते चार शातिर दबोचे

Sat, 31 Jul 2021 12:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four vicious arrested planning theft
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे चार शातिर लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के 11 पीतल के घंटे और घटना में उपयोग की गई लोहे की रॉड, प्लास, अवैध असलहा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
20 जुलाई 2021 को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की जंगलेश्वर बगीची के मंदिर से बदमाशों ने घंटे चोरी कर लिए थे। इस मामले में शंभूदयाल बाबा पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीमों का गठन कर घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इस बीच मुखबिर की सूचना पर थाना हाथरस जंक्शन पुलिस व एसओजी टीम पुन्नेर भट्ठा के पास पहुंची। यहां चार बदमाश चोरी की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

मंदिर से घंटे चोरी करने वाले चार शातिरों को पुलिस ने दबोच लिया, जिनमें सज्जन पुत्र अक्षन निवासी आम का नगला जलेसर एटा, अरमान पुत्र एहजाद, एहजाद पुत्र सद्दीक निवासीगण नौखेल कस्बा सिकंदराराऊ, अजीम पुत्र भुल्लन खां निवासी आम का नगला जलेसर के नाम शामिल हैं। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के 11 घंटे पीतल, घटना में प्रयुक्त एक प्लास, दो लोहे की रॉड, एक चाकू, दो तमंचा 315 बोर, 4 कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी वाले बनकर करते थे रेकी
अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सब्जी वाले बनकर रेकी करते थे और फिर रात्रि में मौका देखकर मंदिरों से घंटे चोरी कर लेते थे। इन्हें इकट्ठा कर किसी कबाड़ी की दुकान पर बेच देते थे। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि थाना सहपऊ क्षेत्र के ग्राम कोकना में स्थित जाहरवीर मंदिर से छह जून की रात्रि को छह घंटे चोरी किए गए थे। थाना सादाबाद क्षेत्र के कस्बा सादाबाद क्षेत्र के जाहरवीर मंदिर से 27 मई की रात्रि को भी इन लोगों ने एक घंटा चोरी किया था।

गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव, एसओजी प्रभारी एसआई प्रमोद शर्मा, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई नरेंद्रपाल सिंह, एसआई अमित कुमार, एचसी शीलेश कुमार, जवाहर लाल, सचिन कुमार, चेतन राजौरा, जोगेंद्र सिंह, सोनवीर सिंह, श्रीकांत कुमार, शिव कुमार, नवनीत कुमार, विपिनपाल, हरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed