फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four more accused arrested in Purdilnagar uproar

हाथरस : पुरदिलनगर बवाल में चार और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four more accused arrested in Purdilnagar uproar
हाथरस : पुरदिलनगर बवाल में गिरफ्तार चार और आरोपी। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में पुलिस ने मंगलवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों उपद्रवियों को जेल भेजा है। मामले में अब तक 55 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने 35 नामजद व 125 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
शुक्रवार को कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद आंबेडकर तिराहे पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बिना अनुमति जुलूस निकालकर नूपुर शर्मा का पुतला दहन किया था। इस दौरान लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। पथराव में एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कस्बा चौकी प्रभारी सोनू कुमार राजौरा ने मंगलवार को दबिश देकर आरोपी मोहम्मद अतीक पुत्र तालिब हुसैन निवासी मोहल्ला सोरो गेट, रियाज पुत्र हाजी यासीन निवासी मोहल्ला गड्डा, मोहम्मद रजा पुत्र हाफिज अय्यूब मोहल्ला पतली गली व आबिद हुसैन पुत्र सादिक हुसैन निवासी मोहल्ला ब्राह्मणपुरी को गिरफ्तार किया है। फुटेज में आरोपी प्रदर्शन करते हुए नजर आए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed