फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four members of the same family were injured by beating

हाथरस : मारपीट कर एक ही परिवार के चार सदस्यों को किया घायल

Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four members of the same family were injured by beating
जिला अस्पताल में भर्ती मारपीट में घायल युवती। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के रामलीला ग्राउंड में एक जूता-चप्पल की दुकान पर आए हतीसा के परिवार के साथ पहले अभद्रता और फिर उसका विरोध करने पर जमकर मारपीट की गई। यहां पर चले लाठी-डंडों से युवती, उसकी मां और उसके दो भाई लहूलुहान हो गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस आ गई। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी राजकमल पुत्र धर्मवीर की बहन तुलसी की अगले महीने शादी है। उसी की शादी की खरीदारी परिवार के लोग करने में लगे हैं। बुधवार को एक छोटे बच्चे की चप्पल रामलीला ग्राउंड स्थित एक जूता-चप्पल की दुकान से खरीद कर ले गए थे। बृहस्पतिवार को राजकमल, उसकी मां रूपवती, बहन तुलसी और भाई अरविंद बाजार से शादी का समाज खरीदने आए थे।
विज्ञापन

उन्हें बच्चे की चप्पल भी बदलनी थीं। इसलिए वह उसी जूता-चप्पल की दुकान पर बृहस्पतिवार की दोपहर को करीब दो बजे पहुंचे, जहां से वह बुधवार को चप्पल खरीद कर ले गए थे। चप्पल तो बदल लीं, इसी बीच तुलसी ने दुकानदार से एक पॉलीथिन मांगी, जिस पर दुकानदार ने तुलसी के साथ अभद्रता कर दी। जिसका उसके भाई अरविंद ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात को लेकर दुकानदार आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा। इतने में ही दुकानदार ने अपने साथी बुला लिए, जोकि हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और राजकमल, उसकी मां रूपवती, बहन तुलसी और भाई अरविंद पर टूट पड़े। मारपीट में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसे देख आरोप फरार हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां पर तुलसी व उसकी मां की हालत गंभीर बनी हुई थी। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि मारपीट के मामले में घायल चारों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, आगे की कार्रवाई तहरीर के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed