{"_id":"6086f84b8ebc3e8d2901e553","slug":"hathras-four-killed-due-to-low-oxygen-levels-hathras-news-ali2619437160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ऑक्सीजन का स्तर कम होने से चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ऑक्सीजन का स्तर कम होने से चार की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ऑक्सीजन का स्तर कम होने से तीन वृद्ध सहित चार लोगों की मौत हो गई। इन सभी को पिछले कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इनमें से दो लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सासनी क्षेत्र के गांव लौहर्रा निवासी चंद्रपाल (70 वर्ष) पुत्र शोभाराम को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन पहले तो स्थानीय स्तर पर ही उनका उपचार कराते रहे। देर रात को उनकी हालत अचानक ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां ऑक्सीजन का स्तर कम होने पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सासनी की बल्देव कॉलोनी निवासी किरन देवी (85 वर्ष) पत्नी रामअवतार को परिवार के लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर के बालापट्टी निवासी प्रेमपाल (42 वर्ष) पुत्र रामबाबू सिंह की मौत भी ऑक्सीजन कम होने के कारण हो गई। उन्हें जब परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे तो उनमें ऑक्सीजन निल थी।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई निवासी रामवती (75 वर्ष) पत्नी कुंवरपाल सिंह को कई दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से दवा भी दिलवाई गई, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार की सुबह उनकी हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर का कहना है कि तो ये चारों मौतें शरीर में ऑक्सीजन का स्तर कम होने के कारण हुई हैं।