फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four injured including mother and son in tractor and car collision, two serious

हाथरस : ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में मां-बेटा सहित चार घायल, दो गंभीर

Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four injured including mother and son in tractor and car collision, two serious
हाथरस : चंदपा थाने निकट कार व ट्रैक्टर की भिड़ंत में घायलों का जिला अस्पताल में होता उपचार। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित कोतवाली चंदपा के निकट कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद रोड पर आने-जाने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। कार सवार मां-बेटा और ट्रैक्टर चालक व उसके चचेरे भाई को पुलिस ने आनन-फानन 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से मां-बेटा और ट्रैक्टर चालक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
जनपद अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव बेहरामगढ़ी निवासी विनोद कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह और जयवीर पुत्र रघुवीर सिंह शुक्रवार को ट्रैक्टर से आलू की गड़ाई की मशीन लेकर सादाबाद गए थे। सादाबाद में मशीन को छोड़कर कर वह दोनों ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह कोतवाली चंदपा के निकट पहुंचे तो अलीगढ़ की ओर से आ रही कार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी, जिससे ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए।
विज्ञापन

हादसे में ट्रैक्टर चालक विनोद कुमार व जसवीर और कार चालक आशीष माथुर पुत्र कैलाश बिहारी माथुर व उनकी मां सीता माथुर घायल हो गए।
दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। सभी घायलों को पुलिस ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक के परिवार व गांव के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद मां-बेटा और ट्रैक्टर चालक को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed