फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four HIV positives seek bride

हाथरस: चार एचआईवी पॉजीटिवों को दुल्हन की तलाश

Sun, 01 Dec 2019 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four HIV positives seek bride
विश्व एड्स दिवस पर विशेष
विज्ञापन

चार एचआईवी पॉजिटिव को दुल्हन की तलाश
जिले में एचआईवी पॉजिटिव चारों लोग कमा रहे अच्छा खासा पैसा
एनजीओ द्वारा एचआईवी पीड़ित महिलाओं से ही शादी कराए जाने की हो रही पहल
घनश्याम सिंह
हाथरस। जिले के चार एचआईवी पॉजिटिवों को दुल्हन की तलाश है। इनमें से दो अच्छे किसान हैं तो एक सरकारी शिक्षक और दूसरा प्राइवेट नौकरी करके अच्छा कमाता है। एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूककरने और पीड़ित मरीजों को दवा उपलब्ध कराने का काम स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
एचआईवी का मतलब ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएंसी वायरस है। यही वायरस इलाज में लापरवाही के बाद एड्स का कारण बनता है। जिले में करीब 450 एचआईवी पॉजिटिव हैं, जिनमें से चार युवक भी एचआईवी की चपेट में आ चुके हैं। इन युवकों की शादी नहीं हुई है, इसलिए इन्हें अब अपने जैसी ही दुल्हन की तलाश है। एक बात ये भी है कि ये चारों अच्छा खासा पैसा भी कमा रहे हैं, क्योंकि दो युवक अच्छे किसान हैं तो एक सरकारी शिक्षक है। एक युवक नोएडा की प्राइवेट कंपनी में नौकरी करके अच्छा खासा पैसा कमा रहा है। अब इनकी शादी कराए जाने के लिए एनजीओ भी अपने स्तर से प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

पांच साल में सामने आए 253 एचआईवी के केस
मार्च से अप्रैल तक के वर्षवार आंकड़े
वर्ष पॉजिटिव केस
2014--15 43
2015--16 24
2016---17 25
2017--18 49
2018--19 75
अप्रैल 2019 से अब तक 37
दो प्रकार का होता है एचआईवी
एचआईवी-1 : यह प्रकार दुनिया भर में पाया जाता है और सबसे आम है।
एचआईवी-2 : ज्यादातर पश्चिम अफ्रीका, एशिया और यूरोप में पाया जाता है।
एचआईवी कैसे फैलता है?
एचआईवी मुख्य रूप से निम्नलिखित शरीर के तरल पदार्थों (बॉडी फ्लुइड्स ) के संपर्क से फैलता है:
रक्त (मासिक धर्म/ पीरियड ब्लड सहित)
वीर्य (सीमेन ) और अन्य पुरुष यौन पदार्थ (सेक्सुअल सिक्रेशन)
योनि तरल पदार्थ (वजाइनल सिक्रेशन)
मां के दूध से
ये होते हैं लक्षण
एड्स नियंत्रण सोसायटी के नोडल अधिकारी एके वशिष्ठ ने बताया कि एचआईवी के लक्षण आमतौर पर वायरस के शरीर में पहुंचने के एक से दो महीने में नजर आने लगते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में इन्हें पहचानना मुश्किल होता है, क्योंकि ये लक्षण आम वायरल फीवर या खांसी-सर्दी से काफी मिलते-जुलते हैं। अगर आपको लगता है कि असुरक्षित सेक्स या किसी एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के शरीर के खून, सीमन आदि से आप संपर्क में आए हैं तो इन लक्षणों को हल्के में न लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख लक्षण
बुखार आना, अचानक सिरहन होना या ठंड लगना, लिम्फ नोड में सूजन, शरीर में दर्द या टीस उठना, स्किन रैश, सिरदर्द बने रहना, गला खराब होना, उल्टी जैसा होना या बेचैनी बने रहना, पेट खराब रहना, बहुत ज्यादा थकान महसूस होना, रात में सोते समय ज्यादा पसीना आना, वजन कम होना, निमोनिया होना, बार-बार वजाइना या पीनस में इंफेक्शन होना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed