{"_id":"626ad4e9ed6330235a5b8dad","slug":"hathras-four-clerks-found-absent-in-inspection-one-day-s-salary-stopped-hathras-news-ali2903470113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : निरीक्षण में चार लिपिक मिले गैरहाजिर, एक दिन का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : निरीक्षण में चार लिपिक मिले गैरहाजिर, एक दिन का रोका वेतन
विज्ञापन
हाथरस : बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय, बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य प्रकाश मिश्र ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। चार कर्मचारी गैरहाजिर मिले। गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ उनका स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सीडीओ को निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ सहायक अमरनाथ, वरिष्ठ सहायक अजीत कुमार शर्मा गैरहाजिर मिले। परिसर में गंदगी मिलने पर सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं पत्रावलियों का रखरखाव सही तरीके से करने के निर्देश दिए। डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि डीआईओएस बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र बागला इंटर कॉलेज र्गइं हैं। कार्यालय में बिल लिपिक प्रमोद के पास अन्य विद्यालयों के बिल सहायक मौजूद मिले।
सीडीओ ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि बिल लेने के लिए विद्यालयों के लिपिकों को दोपहर तीन बजे के बाद बुलाया जाए। इस दौरान वरिष्ठ सहायक विजय बाबू गैरहाजिर मिले। बीईटो कार्यालय में सहायक लेखाकार हम्मद अख्तर गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। संवाद