फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Former MLC Mukul Upadhyay accused of presenting forged documents

हाथरस : पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय पर कूटरचित दस्तावेज पेश करने का आरोप

Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Former MLC Mukul Upadhyay accused of presenting forged documents
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित जमुना बाग प्रकरण में एक पक्ष के हनुमान प्रसाद पोद्दार ने अब पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मुकुल उपाध्याय पर न्यायालय में कूटरचित व फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस सिलसिले में एक प्रार्थना पत्र जिला जज के न्यायालय में दिया है। जिला जज ने प्रकीर्ण वाद दर्ज कर नोटिस जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि बहुचर्चित जमुना बाग प्रकरण में कायमगंज निवासी हनुमान प्रसाद पोद्दार का पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय से विवाद चल रहा है। इसे लेकर पिछले दिनों सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। अब इस मामले में हनुमान प्रसाद पोद्दार की ओर से एक ओर प्रार्थना पत्र दिया गया है। जनपद न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में हनुमान प्रसाद ने कहा है कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के यहां जो मुकदमा विचाराधीन है, उसके संबंध में विपक्षियों ने स्थानांतरण प्रार्थना पत्र शपथपत्र के साथ दाखिल किया है। यह शपथपत्र फर्जी व कूटरचित दस्तावेज है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि एक फरवरी को मुकुल उपाध्याय हाथरस में नहीं थे, फिर उनके द्वारा कैसे इसी दिन जनपद न्यायालय में उपस्थित होकर अपना शपथ पत्र बनवाया गया। मुकुल उपाध्याय को तो वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली है। कोर्ट की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाए तो एक फरवरी को वह न्यायालय में नहीं आए। उनके द्वारा शपथ आयुक्त के यहां उपस्थित होकर रजिस्टर में हस्ताक्षर कैसे किए गए। यह सब फर्जी कारगुजारी के तहत किया गया है। उन्होंने इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। अब इस मामले में जनपद न्यायाधीश ने प्रकीर्ण वाद दर्ज कर विपक्षियों को नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 16 फरवरी को है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed