{"_id":"61759df854031f10fd36a097","slug":"hathras-form-a-three-member-inquiry-committee-to-investigate-illegal-appointments-hathras-news-ali276575651","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अवैध नियुक्तियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अवैध नियुक्तियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री विद्यापति जूनियर हाईस्कूल के प्राइमरी प्रभाग में अवैध नियुक्ति की शिकायत पर उप लोकायुक्त ने डीएम को तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच करने के निर्देश जारी किए हैं। शिकायतकर्ता अजय कुमार शर्मा ने इस प्रकरण में तत्कालीन मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता अजय कुमार शर्मा ने कहा है कि तत्कालीन एडी बेसिक धीरेंद्र कुमार ने अपने सहयोगियों से मिलकर अशासकीय सहायता प्राप्त संस्था श्री विद्यापति जूनियर हाईस्कूल से संबंद्ध प्राइमरी प्रभाग दर्शाकर प्राइमरी प्रभाग में अवैध 14 नियुक्तियां की हैं। उन्होंने कहा है कि इसमें नियमावली का पालन नहीं किया गया है।
शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त से इस फर्जीवाड़े के संबंध में मय साक्ष्य जांच में सम्मिलित करवाते हुए त्रिसदस्यीय जांच समिति गठित कराकर जांच कराने की मांग की है। शिकायत पर उप लोकायुक्त ने डीएम को तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर जांच आख्या 23 नवंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद