फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: For the success of the Jan Vishwas Yatra, the BJP workers put their strength

हाथरस : जन विश्वास यात्रा की सफलता के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत

Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: For the success of the Jan Vishwas Yatra, the BJP workers put their strength
हाथरस : बागला इंटर कॉलेज में सभा के चलते सफाई करते मजदूर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के बागला इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से जन विश्वास यात्रा के तहत होने वाली सभा के लिए भाजपाई पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। इस क्रम में भाजपा नेताओें ने सोमवार को शहर व हाथरस विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि यात्रा के स्वागत के लिए शहर को भगवा झंडों से सजाया गया है। प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के आगे भाजपा की झंडी लगाए। यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों से संपर्क किया गया। उनसे कहा गया है कि वह जन विश्वास यात्रा के साथ 2022 में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें।
विज्ञापन

जनसंपर्क करने वालों में भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ मोर मुकुट गुप्ता, शहर महामंत्री कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमन पाराशर, ऋषि कुमार शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, आलोक दुबे, जितेंद्र वार्ष्णेय आदि थे। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन डॉली माहौर व वासुदेव माहौर ने मुरसान गेट, ओढ़पुरा और जलेसर रोड सहित कई स्थानों पर जनसंपर्क किया। सभी को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed