फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: For the first time for six months, the president will be twice

हाथरस : पहली बार छह-छह माह के लिए होंगे दो बार अध्यक्ष

Tue, 19 Apr 2022 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Hathras: For the first time for six months, the president will be twice
निर्वाचित बार अध्यक्षों का स्वागत करते अधिवक्ता। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

दि बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 16 अप्रैल को न्यायालय परिसर में मतदान हुआ था। इस बार अध्यक्ष पद के लिए तीन अधिवक्ता मैदान में थे। इसमें दो उम्मीदवारों को बराबर बराबर मत मिले हैं। सोमवार को चुनाव अधिकारियों ने अधिवक्ताओं की सहमति से दोनों उम्मीदवारों को छह-छह माह के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुरेंद्र पाराशर एडवोकेट तथा शशिपाल सिंह एडवोकेट को 57- 57 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी राजेंद्र अग्रवाल को 15 मत प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाराशर एवं शशिपाल सिंह में मुकाबला बराबरी पर रह गया।
विज्ञापन

बार के हित में बार की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिये दोनों प्रत्याशियों की आपसी सहमति के बाद अध्यक्ष पद पर पुन: चुनाव न कराने की सहमति बन गई। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि सुरेंद्र पाराशर शपथ ग्रहण से प्रथम छह माह के लिए अध्यक्ष पद पर आसीन होंगे, उसके बाद शशिपाल सिंह छह महीने के लिए अध्यक्ष बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों संयुक्त रूप से शपथग्रहण करेंगे। इसके अलावा उपाध्यक्ष पर लक्ष्मण सिंह निर्विरोध, सचिव पद पर अनिल दीक्षित निर्वाचित, कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र सिंह निर्वाचित, संयुक्त सचिव पद पर भानुदत्त राजोरिया निर्विरोध, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र नगाइच निर्विरोध, संयुक्त सचिव पद पर विवेक सारस्वत निर्वाचित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed