{"_id":"606df50f8ebc3ed8330010c4","slug":"hathras-follow-the-kovid-19-protocol-avoid-smoking-hathras-news-ali2605425106","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पालन, धूम्रपान करने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोविड-19 प्रोटोकॉल का करें पालन, धूम्रपान करने से बचें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के मद्देनजर अब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के उपचार की तैयारी भी पूरी कर ली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विभाग के साथ-साथ आम नागरिकों का भी यह दायित्व है कि वह कोरोना से बचाव की इस मुहिम में सहयोग प्रदान करें।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मधुर कुमार का कहना है कि धूम्रपान से व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसके चलते धूम्रपान करने वाले लोग तेजी से इसकी चपेट में आते हैं। धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों को कोरोना का खतरा कई गुना अधिक रहता है।
बीड़ी-सिगरेट ही नहीं, बल्कि अन्य तम्बाकू उत्पादों के साथ ही हुक्का, सिगार, ई-सिगरेट के प्रयोग से भी धूम्रपान के शौकीन बीमारी का शिकार हो सकते हैं, इसलिए वह इनके सेवन से बचें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने लोगों से कोरोना के टीके की दोनों खुराक अवश्य लगवाने की अपील की है।