फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fodder was not available for cattle, so hand it over to relatives

हाथरस: मवेशियों के लिए नहीं हो रही पा रही थी चारे की व्यवस्था, इसलिए रिश्तेदारों को सौंपे

Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fodder was not available for cattle, so hand it over to relatives
हाथरस: बिटिया के घर लगी सुरक्षा का रजिस्टर चेक करते सीओ। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मवेशियों के लिए इस बार चारे का इंतजाम भी नहीं है। सभी काम-धंधे ठप पड़े हैं, इसलिए हमने अपने पशुओं को रिश्तेदारों की सुपुर्दगी में दे दिया है। यह कहना है बिटिया के पिता का। उनका यह भी कहना है कि इस मामले ने उनके पूरे परिवार को उलझा कर रख दिया है। अब पता नहीं सीबीआई की जांच में कितना समय लग जाए।
उल्लेखनीय है कि बिटिया के घर से कुछ मवेशियों को उसके रिश्तेदार रविवार को ले गए थे। इस बारे में बिटिया के पिता का कहना था कि इस बार खेत सूख गया है। चारे की भी व्यवस्था नहीं है। प्रशासन ने भी हमसे यह कह दिया था कि आप अपनी दिनचर्या पहले की तरह शुरू कर लें। ऐसे में हमने पशुओं को रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है। कुछ लोगों का कर्ज भी हमें देना है।
विज्ञापन

उन लोगों का कर्ज भी हम नहीं दे पा रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि पता नहीं सीबीआई की जांच में अभी और कितना समय लग जाए। बिटिया के भाई का कहना था कि सीबीआई ने रविवार को इस घटना को लेकर ही पूछताछ की थी। कोई नई पूछताछ नहीं की। बिटिया के भाई का यह भी कहना है कि यह हमारी जन्मभूमि है। हम इसे छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की 15 दिन की फुटेज रखी सुरक्षित, सीओ ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
हाथरस। बिटिया के गांव में सुरक्षा व्यवस्था अभी भी चाक-चौबंद है। हालांकि एनएच से सड़क पर आने वाले रास्ते से कुछ पुलिस बल हटा लिया गया है, लेकिन घर पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस कर्मी अभी भी तैनात हैं। सीओ सादाबाद बह्म सिंह सोमवार को फिर बिटिया के गांव पहुंचे और वहां जाकर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी देखी। उन्होंने वहां आगंतुक रजिस्टर भी देखा। इधर, सूत्र बताते हैं कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी प्रशासन सुरक्षित रख रहा है। अब फिर 15 दिन की फुटेज प्रशासन ने अपने पास सुरक्षित रख ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed