फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five stars decorated in the name of 22 schools in the district

हाथरस : जिले में 22 स्कूलों के नाम पर सजे पांच सितारे

Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Five stars decorated in the name of 22 schools in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता में जिले के 22 स्कूलों ने फाइव स्टार (पांच सितारे) हासिल किए हैं। इनमें से आठ स्कूलों का चयन राज्य और 14 स्कूलों का चयन जिला स्तर पर किया गया है। इन स्कूलों को शिक्षा विभाग ने फाइव स्टार रेटिंग दी है। इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
जनवरी 2022 से 19 मई 2022 के बीच जिला व राज्य स्तर पर स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के स्कूल भी शामिल हुए। इन स्कूलों को निर्धारित मानक के आधार पर फाइव स्टार, फोर स्टार से नीचे यानी थ्री स्टार, टू स्टार और वन स्टार दिए गए। इसमें जिले के 22 स्कूलों को फाइव स्टार मिले हैं। इनमें राज्य स्तर पर आठ और जिला स्तर पर 14 स्कूलों को फाइव स्टार रेटिंग मिली है। इन स्कूलों को शासन स्तर से प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर परखे गए स्कूल
- सुरक्षा और पर्याप्त जल की उपलब्धता
- छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग कार्यशील शौचालय
- परिचालन एवं रखरखाव
- स्थायी व्यवहार परिवर्तन के लिए संचार
- नियमित क्षमता संवर्धन
- सामुदायिक सहभागिता एवं सहयोगी तंत्र
जनवरी से 19 मई तक हुआ सत्यापन
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए पहला मूल्यांकन जनवरी से फरवरी में हुआ। दूसरा मूल्यांकन फरवरी से मार्च तक हुआ। विकास खंड, जिला और फिर राज्य स्तरीय सत्यापन मई तक किया गया। जिला स्तर पर चयन के बाद राज्य स्तर पर इन स्कूलों का सत्यापन किया गया। इसमें अंतिम रूप से 22 स्कूलों का चयन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के स्कूल शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों को मिलेगा राज्य स्तर पर पुरस्कार
- बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस।
- कंपोजिट स्कूल अमोखरी
- जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली सिकंदराराऊ
- कंपोजिट स्कूल उघई
- कंपोजिट स्कूल सलेमपुर एक नंबर
- बीएस पब्लिक स्कूल
- आदर्श इंटर कॉलेज महौ
- जूनियर हाईस्कूल कलवारी
इन स्कूलों को मिलेगा जनपद स्तर पर पुरस्कार
- बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल हाथरस
- कंपोजिट स्कूल अमोखरी
- जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली सिकंदराराऊ
- कंपोजिट स्कूल उघई
- कंपोजिट स्कूल सलेमपुर एक नंबर
- कंपोजिट स्कूल खुशालपुर
- श्री संतोष कुमार हरभेजी चंदेल पब्लिक प्राइमरी स्कूल महौ
- कंपोजिट स्कूल नौराठा
- कंपोजिट स्कूल नगला जहरू
- कंपोजिट स्कूल ज्ञानपुर
- जूनियर हाईस्कूल कलवारी
- कंपोजिट स्कूल जरैरा
- नेहरू स्मारक बीडी इंटर कॉलेज मेंडू
- प्राइमरी स्कूल गांव प्रताप
स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता में जिले के 22 स्कूलों ने फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें राज्य स्तर पर आठ और जिला स्तर पर 14 स्कूलों के नाम शामिल हैं। इनसे दूसरे स्कूलों को प्रेरणा लेकर अपने स्कूल को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed