{"_id":"619934365110094dc60607ff","slug":"hathras-five-people-injured-in-a-collision-between-two-bikes-hathras-news-ali27863803","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग जख्मी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास रोड लहरा चौराहे के पास बीती रात दो बाइको में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।
जनपद अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर के पांच लोग दो बाइकों पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाईपास रोड लहरा चौराहा के निकट दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइकों पर सवार सौरभ पुत्र नेत्रपाल, राशिद व अहसान निवासी धंसारी अलीगढ़ और दूसरी बाइक पर सवार बिलाल पुत्र याकूब, सागर पुत्र जुबेर निवासी चित्रबाड़ा मुजफ्फरनगर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। संवाद