फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five including national general secretary of Karni army arrested before going to village of Bitiya

हाथरस : बिटिया के गांव जाने से पहले ही करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री सहित पांच गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five including national general secretary of Karni army arrested before going to village of Bitiya
हाथरस कांड : पुलिस हिरासत में तहसील पहुंचे करणी सेना के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

करणी सेना ने शुक्रवार को आरोपियों के समर्थन में बिटिया के गांव में महापंचायत करने का ऐलान किया है। इससे संबंधित संदेश भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे तो पुलिस प्रशासन व स्थानीय खुफिया तंत्र सतर्क हो गया और छानबीन व पूछताछ में जुट गया। बृहस्पतिवार को करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। वह हरियाणा से यहां आए थे और शहर के एक होटल में रुके थे। इन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद एसडीएम सदर के न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। बिटिया के गांव में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
बिटिया के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीबीआई ने चारों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। कुछ संगठन सीबीआई की चार्जशीट पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में करणी सेना भारत ने शुक्रवार 25 दिसंबर को बिटिया के गांव में आरोपियों के समर्थन में महापंचायत करने का ऐलान भी किया है। बुधवार की देर रात से इसे लेकर सोशल मीडिया पर संदेश जारी होने लगे और करणी सेना के कुछ पदाधिकारियों द्वारा बिटिया के गांव में महापंचायत में शामिल होने की अपील की जाने लगी।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही खुफिया तंत्र बेहद सक्रिय हो गया। स्थानीय पुलिस को यह जानकारी मिली कि शहर के आगरा रोड स्थित एक होटल में करणी सेना से जुड़े कुछ लोग ठहरे हैं तो पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर को इन लोगों को होटल से पकड़ लिया। यह लोग गांव में महापंचायत की तैयारी के लिए जा रहे थे। पुलिस इन पांचों को स्कार्पियो गाड़ी सहित गिरफ्तार कर थाना कोतवाली सदर ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री ओकेंद्र राणा पुत्र नेत्रपाल सिंह के अलावा चमन कुमार गोयल पुत्र बजरंग लाल निवासीगण भिवानी हरियाणा, प्रदीप राघव पुत्र देशराज निवासी कैथल हरियाणा, राजेंद्र राणा पुत्र दर्शन सिंह निवासी गोविंदपुर जिला पटियाला पंजाब, राज सिंह पुत्र प्रशांत सिंह निवासी खानपुर जिला साकेत दिल्ली साउथ के नाम शामिल हैं। इन्हें एसडीएम सदर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि करणी सेना के पांच लोगों द्वारा माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया रहा था। उन्हें गिरफ्तार कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed