फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Five hand pumps are bad, even the taps of Amrit Yojana are not quenching thirst

हाथरस : पांच हैंडपंप खराब, अमृत योजना के नलों से भी नहीं बुझ रही प्यास

Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Five hand pumps are bad, even the taps of Amrit Yojana are not quenching thirst
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के नाई नगला वार्ड संख्या छह के बाशिंदे भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। यहां पांच हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन से जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा।
भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों में लोगों को जरूरत भर भी पानी नहीं मिल रहा। वार्ड संख्या छह में नाई का नगला और लाला का नगला शामिल हैं। यहां आबादी के हिसाब से 30 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से वर्तमान में पांच हैंडपंप खराब हालत में हैं। अमृत योजना के तहत वार्ड में डाली गई पाइप लाइन से जगह-जगह पानी रिस रहा है। इस कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। जब बिजली चली जाती है तो लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन

भीषण गर्मी में कई हैंडपंप खराब हैं। इस कारण पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर पालिका प्रशासन को हैंडपंपों की मरम्मत पर ध्यान देना चाहिए।
-मोहित
अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है, वह जगह-जगह से रिस रही है। गर्मी में पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
-आकाश
गर्मी में भी पर्याप्त पानी नसीब नहीं हो रहा। हैंडपंप खराब है। अमृत योजना के नलों से भी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा। इस कारण दिक्कत हो रही है।
-मोहम्मद खालिद
मेरे वार्ड में 30 हैंडपंप हैं। इनमें से पांच हैंडपंप खराब हालत में हैं। अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई है, उसमें से जगह-जगह से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण काफी लोगों को गर्मी में जल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद कर्दम, सभासद
हैंडपंपों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। जहां-जहां से सभासदों ने अवगत कराया है, उसी स्थान पर हर रोज टीमों को भेजा जा रहा है। गर्मी शहर के लोगों को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed