हाथरस : चोरी की गईं जस्ता की 44 सिल्लियों सहित पांच गिरफ्तार
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने 24 घंटे के अंदर फैक्टरी से जस्ता की सिल्ली की चोरी की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने रजित पौरुष पुत्र चट्टनलाल पौरुष निवासी न्यू साकेत कॉलोनी, चांद मोहम्मद पुत्र इमामुद्दीन व इमामुद्दीन पुत्र मब्बू निवासी नई बस्ती रुक्मिणी नगर इगलास रोड थाना हाथरस गेट, राजकुमार पुत्र श्रीकृष्ण व राजेंद्र कुमार पुत्र श्रीकृष्ण निवासी तबेला वाली गली सरक्यूलर रोड थाना कोतवाली सदर को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की हुई 44 जस्ता सिल्ली (रंग सिल्वर) एवं घटना में प्रयुक्त एक मारुति वैन ओमनी कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
हाथरस : पुलिस द्वारा बरामद की गईं जस्ता की सिल्लियां और चोरी में प्रयुक्त मारुति वैन के साथ पकड़े ?
- फोटो : HATHRAS