फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: First place to Sahpau CHC in PM Matru Vandana Yojana

हाथरस : पीएम मातृ वंदना योजना में सहपऊ सीएचसी को प्रथम स्थान

Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: First place to Sahpau CHC in PM Matru Vandana Yojana
हाथरस : महिला कर्मचारी को सम्मानित करते सीएमओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत माह सितंबर में एक से सात सितंबर तक साप्ताहिक पखवाड़े में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सीएमओ कार्यालय में हुआ। सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने अधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया।
प्रथम स्थान पर ब्लॉक सहपऊ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश मोहन, दूसरे स्थान पर ब्लॉक सादाबाद के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दानवीर सिंह व तीसरे स्थान पर हसायन ब्लॉक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजकिशोर वर्मा को सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले के समस्त ब्लाकों से आई आशा, संगिनी, डेटा ऑपरेटर, बीपीएम , बीसीपीएम के अलावा सीएमओ द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनेंद्र कुमार राठौर एव जिला कार्यक्रम सहायक गुंजन कुमार को भी ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में समस्त चिकित्सा अधिकारी एवं एसीएमओ द्वारा सीएमओ का ट्रॉफी देकर सम्मान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed