फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Firing in Lehra Gali in the heart of the city

हाथरस : शहर के बीचोबीच लहरा गली में फायरिंग

Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Firing in Lehra Gali in the heart of the city
लहरा वाली गली में फाय रिंग के बाद छत पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के बीचोबीच चूना वाला डंडा में लहरा वाली गली में बृहस्पतिवार की देर शाम बदमाश ने फायरिंग कर दी। वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए एक मकान के छत पर शौचालय में छिपा बैठा था। जब लोगों ने देखा तो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गया। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
लहरा वाली गली में रविंद्र कुमार वार्ष्णेय लहरा वाले व उनके परिजन वहां रहते हैं। उनके भाई राजीव वार्ष्णेय भी पहली मंजिल पर रहतेे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिन से वहां कुछ संदिग्ध लोग देखे जा रहे हैं और वह अक्सर छत पर आ रहे थे। आभास होते ही यह लोग वहां से भाग जाते थे।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। बृहस्पतिवार की रात्रि करीब पौने आठ बजे यही हुआ। मकान की पहली मंजिल पर एक बदमाश पहले से ही शौचालय में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए बैठा था। जब उनकी पत्नी रेखा ने शौचालय का दरवाजा खोला तो वहां पहले से छिपे बदमाश ने उन्हें धक्का दे दिया और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उनकी पत्नी ने जब शोर मचाया तो उनके पति राजीव उस बदमाश का पीछा करते हुए भागे। इस पर वह बदमाश ऊपर छत पर चढ़ गया। उसने वहां से फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वहां भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में कोतवाली निरीक्षक सदर भी वहां पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। कोतवाली निरीक्षक का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed