{"_id":"62ed5c57449ccc0cb82f8f6e","slug":"hathras-fire-was-fired-at-the-youth-goat-died-due-to-bullet-hathras-news-ali297593128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवक पर झोंका फायर, गोली लगने से मरी बकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवक पर झोंका फायर, गोली लगने से मरी बकरी
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में जानलेवा हमले के तीनों अभियुक्त। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव परताप में मामूली कहासुनी के दौरान नामजदों ने युवक पर फायर झोंक दिया, जिससे वह तो बच गया, लेकिन मौके पर मौजूद बकरी गोली लगने से मर गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चार में से तीन नामजदों को गिरफ्तार कर लिया। चौथे की पुलिस तलाश में जुटी है।
बृहस्पतिवार की देर रात को इगलास रोड स्थित गांव परताप निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र अशोक कुमार होंडा एजेंसी से नौकरी करके घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव में आने पर जीतू को रास्ते में गांव के ही रहने वाले दिवाकर शर्मा, हिमांशूू पुत्रगण राममोहन और अभिमन्यु पुत्र संतोष कुमार शर्मा मिले।
आरोप है कि तीनों नामजदों ने जाति सूचक शब्द बोलते हुए जीतू के साथ मारपीट की। यहां से बचकर वह घर गया तो थोड़ी देर बाद शीलू पुत्र राधे हाथ में असलहा लेकर आया और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली पास में ही मौजूद बकरी व कुत्ते को लगी। बकरी मौके पर ही मर गई।
विज्ञापन
गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट में घायल जीतू का जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर चारों नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिवाकर शर्मा, अभिमन्यु शर्मा और हिमांशु श्रोती निवासीगण परताप को गिरफ्तार कर लिया गया।
इनके पास से पिस्टल व कारतूस का खोखा भी पुलिस ने बरामद किया। एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। संवाद