{"_id":"60997b558ebc3e80d1518a4c","slug":"hathras-fire-in-battery-factory-due-to-short-circuit-sadabad-news-ali262841393","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शॉर्ट सर्किट से लगी थी बैटरी फैक्टरी में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शॉर्ट सर्किट से लगी थी बैटरी फैक्टरी में आग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सादाबाद के पूर्व चेयरमैन चौधरी भाजुद्दीन और सपा के जिला महासचिव जैनुद्दीन चौधरी की ईदगाह कॉलोनी स्थित बैटरी फैक्टरी में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इसे लेकर सोमवार को जैनुद्दीन की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई।
गौरतलब हो कि सात मई की सुबह करीब सात बजे उक्त फैक्टरी की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई थी। आग से ऊपरी मंजिल पर रखा हुआ बैटरी बनाने का कच्चा माल, कार्टन, पैकिंग का सामान आदि जलकर राख हो गया था।
मौके पर पहुंची तीन दमकलों और आसपास के लोगों के जरिए जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया था। जैनुद्दीन के मुताबिक, उन्हें करीब 15 लाख रुपये का नुकसान इस आगजनी की घटना में हुआ था। हालांकि आग कैसै लगी, यह पता नहीं चल सका था। जैनुद्दीन ने सोमवार को शार्ट-सर्किट से आग लगने की तहरीर कोतवाली में दी।