{"_id":"62659aeaa7bd9817782911c8","slug":"hathras-fire-caused-by-spark-of-ht-line-wheat-crop-ashes-hathras-news-ali2900408111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एचटी लाइन की चिंगारी से लगी आग, गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एचटी लाइन की चिंगारी से लगी आग, गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
हाथरस : आग लगने से जलकर राख हुई गेहूं की फसल। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली में खेत में रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की बिजली की लाइन से निकली चिंगारी को बताया जा रहा है। पांच बीघा खेत की फसल आग से राख हो गई।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगला खुशाली के मौजा लाखनू में मनोरमा देवी पत्नी विष्णु कुमार अग्निहोत्री की पांच बीघा की गेहूं की फसल खेत में रखी थी। रविवार को खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई।
कुछ ही देर में फसल राख में तब्दील हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने आग लगने की जानकारी मनोरमा को दी तो उनके होश उड़ गए। राहगीर व गांव के लोगों ने नलकूप के पानी से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने तक सब राख हो चुका था। संवाद