{"_id":"61afb8708c81d44e562038d5","slug":"hathras-fire-broke-out-in-junk-warehouse-due-to-short-circuit-loss-of-lakhs-hathras-news-ali2800112148","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट-सर्किट से कबाड़ा के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट-सर्किट से कबाड़ा के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
गोदाम से उठती आग की लपटे।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर के पत्थर वाली रोड स्थित एक कबाड़े के गोदाम में सोमवार की मध्य रात्रि आग लग गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल भी पहुंच गई। कई दमकलों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारण विद्युत शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है।
शहर के मोहल्ला मधुगढ़ी निवासी बंटी कुरैशी का पत्थरवाली रोड पर प्लास्टिक के कबाड़े का गोदाम है। सोेमवार की रात्रि दो बजे के लगभग एकाएक इसमें आग लग गई। आग लगने का कारण इस गोदाम के ऊपर से जा रही विद्युत लाइन के तार में शार्ट-सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने ही कबाड़े के के गोदाम में रखा सामान धूं-धूंकर जलने लगा और आग की तेज लपटें उठने लगी।
देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर फायर बिग्रेड की दमकलें और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दमकलों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब तीन घंटे में इस आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। गोदाम स्वामी का कहना था कि गोदाम के ऊपर से विद्युत तार जा रहे हैं। इसमें अक्सर आग लग जाती है। कई बार इसे लेकर शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन बिजली महकमे ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है।