{"_id":"62c874fbdbd5140784237e22","slug":"hathras-fire-broke-out-in-deputy-agriculture-director-s-office-many-equipment-burnt-hathras-news-ali29563715","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : उपकृषि निदेशक दफ्तर में लगी आग, कई उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : उपकृषि निदेशक दफ्तर में लगी आग, कई उपकरण जले
विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड स्थित कृषि कार्यालय में आग लगने से जला सामान। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के अलीगढ़ रोड स्थित उपकृषि निदेशक कार्यालय में शुक्रवार की सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से वहां काफी नुकसान हो गया। धुआं उठता देखकर जब वहां एक कर्मचारी पहुंचा तो वह बेहोश भी हो गया। इसके बाद जैसे-तैसे इस आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों का कहना है कि सभी डाटा सुरक्षित है। शहर में अलीगढ़ रोड पर डीडी कृषि का कार्यालय है। शुक्रवार की सुबह विद्युत लाइन में शार्ट सर्किट के चलते वहां आग लग गई। जब एक कर्मी ने धुआं उठता देखा तो उसने शोर मचा दिया और वह कमरे में घुस गया।
धुएं की वजह से वह बेहोश भी हो गया। मौके पर लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग से प्रिंटर जल गए और केबिन के शीशे चटक गए। कई अन्य उपकरण भी जल गए। वैसे उपनिदेशक कृषि का कहना है कि सारा डाटा व अन्य पत्रावलियां सुरक्षित हैं। संवाद