{"_id":"620011c55cb2e901625350fe","slug":"hathras-fire-breaks-out-in-grocery-store-goods-worth-one-lakh-ashes-sadabad-news-ali284644538","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परचून की दुकान में लगी आग, एक लाख का सामान राख
विज्ञापन
गांव नानऊ में परचून की दुकान में लगी आग से जला पड़ा सामान।
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
क्षेत्र के गांव नानऊ में शनिवार की देर रात एक परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सुबह दुकान खोलने के दौरान दुकानदार को घटना की जानकारी हुई।
गांव नानऊ में प्रेम सिंह पुत्र पूसाराम की परचून की दुकान है। वह इसी दुकान से अपनी आजीविका चलाता है। शनिवार की रात को वह दुकान रोजाना की तरह बंद कर घर गया था। रविवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर दुकान का सभी सामान और बिकने वाली सभी सामग्री जली पड़ी है।
नमकीन, बिस्किट, पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पानी की बोतल आदि सामान जल चुका है। गल्ले में रखी नकदी भी जल चुकी है। यह देखकर दुकानदार प्रेम सिंह अवाक रह गया। मौके पर अन्य काफी लोग भी पहुंच गए। प्रेम सिंह ने बताया कि आग लगने से उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।