फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Final list of selected candidates for the posts of Panchayat Assistant will be released on 13th

हाथरस : 13 को जारी होगी पंचायत सहायक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची

Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Final list of selected candidates for the posts of Panchayat Assistant will be released on 13th
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में 13 सितंबर को पंचायत सहायक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की वरीयता सूची जारी हो सकेगी। 10 सितंबर की देर रात तक पंचायत सहायक पदों की अंतिम सूची जारी करने के लिए अफसर जुटे रहे। माह का द्वितीय शनिवार होने के कारण 12 सितंबर को सूची जारी नहीं हो सकी।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देश के क्रम में 10 सितंबर तक पंचायत सहायक के पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई पूरी की जानी थी। हालांकि ग्राम पंचायत स्तर से वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) बनाकर जिले को कई दिन पहले ही भेज दी गई थी, लेकिन उच्चाधिकारियों की जांच प्रक्रिया ने इसे अटकाए रखा।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया के दौरान सभी ग्राम पंचायतों से ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर व जिला मुख्यालय स्तर पर आवेदन लिए गए। इन आवेदनों को एकत्रित कर ग्राम पंचायतों को भेजा गया। ग्राम पंचायतों से मेरिट लिस्ट बनवाई गई। इस सूची की जिला स्तर पर अफसरों जांच कर अंतिम मुहर लगाने के निर्देश शासन ने जारी किए थे। अब अंतिम सूची पर जिला स्तरीय अधिकारियों की अंतिम मुहर लग चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed