{"_id":"61292a618ebc3e74e77fc135","slug":"hathras-fighting-with-tgtu-who-went-to-uproot-the-meter-on-arrears-hathras-news-ali271713020","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बकाया पर मीटर उखाड़ने गए टीजीटू से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बकाया पर मीटर उखाड़ने गए टीजीटू से की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के विद्युत सब स्टेशन संख्या चार पर तैनात एक तकनीकी ग्रेड टू (टीजीटू) बकाया पर एक उपभोक्ता के यहां पहुंचे। उन्होंने मीटर उखाड़कर कब्जे में ले लिया। मीटर उखाड़ने के बाद टीजीटू सबस्टेशन पर बैठे थे। इस दौरान वहां बकायेदार आ गया। उसने टीजीटू के साथ मारपीट की। मौके पर पहुंचे जेई ने मामले को शांत कराया। देर रात तक बिजली अधिकारियों का कोतवाली पर जमावड़ा लगा रहा। टीजीटू की तरफ से मारपीट करने वाले के खिलाफ तहरीर दी जा रही थी।
उल्लेखनीय है कि शहर के इगलास अड्डा पर एक उपभोक्ता पर बिजली विभाग का करीब 68 हजार रुपये का बकाया था। शुक्रवार को टीजीटू प्रेम सिंह बकायेदार का मीटर उखाड़कर ले आए। वह सबस्टेशन में बैठे था। आरोप है कि कुछ देर बाद बकायेदार वहां पहुंचा। उसने टीजीटू के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होते देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी होने पर जेई वहां पहुंचे।
जेई ने टीजीटू को बमुश्किल बचाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। इस मामले में टीजीटू द्वारा थाना कोतवाली में देर रात को तहरीर दी जा रही थी। इस मामले में एसडीओ विशाल निषाद का कहना है कि एक बकायेदार ने टीजीटू प्रेम सिंह के साथ मारपीट की है। इस मामले में तहरीर दी जा रही है। संवाद