{"_id":"609979458ebc3eadcc6681dc","slug":"hathras-fighting-in-old-enmity-youth-injured-due-to-bullet-injury-sikandhra-rahu-news-ali262840861","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुरानी रंजिश में मारपीट, गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुरानी रंजिश में मारपीट, गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली के गांव बरगवां में सोमवार की सुबह एक युवक को चार नामजदों ने घेरकर मारपीट कर दी। झगड़े के दौरान गोली चलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गांव निवासी चंद्रपाल पुत्र जीवाराम ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि सोमवार की सुबह वह खेत से वापस आ रहा था। इसी दौरान गांव निवासी प्रमोद कुमार, राकेश, संतोष पुत्र पोखपाल, पोखपाल पुत्र जीवाराम ने पुरानी रंजिश के चलते उसे घेर लिया और सरिया से मार कर घायल कर दिया।
चीख पुकार सुन कर पीड़ित का पुत्र बिंटू आ गया। इसी दौरान राकेश ने तमंचा निकाल कर गोली चला दी। गोली पास ही में खड़े जयप्रकाश पुत्र बनवारी लाल को लगी। सभी लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गोली लगने से घायल जयप्रकाश एवं चंद्रपाल को रेफर कर दिया गया है।