{"_id":"6143894b8ebc3ece353cf410","slug":"hathras-fighting-fiercely-between-two-sides-in-a-minor-dispute-hathras-news-ali2733677112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। मामला पुलिस के पास पहुुंचा तो पुलिस ने घायल का उपचार जिला अस्पताल में कराया और अब मामले की जांच की जा रही है।
शहर के मोहल्ला जोगीपुरा निवासी प्रेमचंद्र का अपने पड़ोसी संजू से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। पहले तो उनके बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते बात ज्यादा बढ़ गई और उनके बीच मारपीट होने लगी। मारपीट में प्रेम चंद्र की पत्नी नीलम घायल हो गई। जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया और फिर तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। संवाद