फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fighting and stone pelting took place between two parties to get their names registered in the rebellion

हाथरस : बलवे में नाम लिखवाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एवं पथराव

Sun, 27 Jun 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fighting and stone pelting took place between two parties to get their names registered in the rebellion
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव थरौरा में शनिवार की देर रात को दो पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। दोनों एक-दूसरे पर फायरिंग करने का भी आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पुलिस पथराव और फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
गौरतलब है कि 15 अप्रैल की शाम को पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान फर्जी मतदान के दौरान एक युवक के पकड़े जाने की अफवाह पर गांव के लोगों ने कोतवाली पर जमकर उपद्रव मचाया था। पथराव और तोड़फोड़ की गई थी। कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत 35 नामजद एवं 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। शनिवार की देर रात एक बार फिर पुलिस ने गांव में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।
विज्ञापन

आरोपी तो पकड़ में नहीं आए, लेकिन गांव के दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौज हुई और फिर मारपीट होने लगी। पथराव भी किया गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। किसी ने एक पक्ष पर आरोप लगाते हुए ट्विटर पर फायरिंग करने और तमंचे की बट से युवक के घायल होने की टिप्पणी लिखकर डाल दी। पुलिस ने इसी संदर्भ में गांव निवासी विजय कुमार उर्फ भाटू को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed