{"_id":"629507bdc8b9e001a92f9157","slug":"hathras-fighting-and-stone-pelting-between-two-sides-for-taking-out-e-rickshaw-five-people-injured-hathras-news-ali292764696","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ई-रिक्शा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ई-रिक्शा निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट व पथराव, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला खान में रास्ते से ई-रिक्शा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच पथराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोग चोटिल हो गए। जिनका जिला अस्पताल में उपचार कराया। दोनों पक्षों के कुछ लोग भी थाने पहुंच गए, जहां पर वह उनके बीच सुलह कराने में लगे हुए थे।
जलेसर रोड स्थित नगला खान निवासी एक युवक ई-रिक्शा चलाता है। रविवार की शाम को वह शहर से ई-रिक्शा लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते से ई-रिक्शा निकालने को लेकर गांव के एक युवक से कहासुनी हो गई। उस वक्त तो मामला शांत हो गया।
लेकिन सोमवार की सुबह इसी बात को लेकर फिर से विवाद हो गया और उनके बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष के एक युवक ने इसी दौरान पथराव कर दिया। यहां पर हुए पथराव व मारपीट में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों में जाविद, अलीम, बिच्छू, रवि कुमार और शिवम के नाम शामिल हैं। इन सभी का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। इस मारपीट के मामले में सुलह कराने के लिए देरशाम तक गांव के कुछ लोग जमे रहे।