फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fight on demand for loan money back

हाथरस : उधार के रुपये वापस मांगने पर मारपीट

Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fight on demand for loan money back
हाथरस : जलेसर रोड पर मारपीट के बाद कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे पीड़ित। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित श्याम नगर कॉलोनी में कुछ नामजदों ने एक परिवार के कुछ सदस्यों के साथ मारपीट की। इन लोगों ने हमलावरों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
सचिन गौतम पुत्र रामप्रकाश गौतम निवासी जलेसर रोड श्याम नगर कॉलोनी ने बताया कि उससे शहर के ही रहने वाले दो भाइयों ने कुछ महीने पहले 20 हजार रुपये उधार लिए थे। इसमें से 16,600 रुपये वापस भी आ गए। शेष 3,400 रुपयों को मांगे जाने पर विवाद हो गया। आरोप है कि शहर के रहने वाले दोनों भाइयों ने नगला इमलिया निवासी भूपेंद्र को फोन करके बुला लिया और उससे सचिन की चुगली कर दी। इससे गुस्साए भूपेंद्र और उसके साथियों ने सचिन गौतम व उसके परिजनों के साथ पहले तो मंगलवार की शाम को मारपीट की और फिर बुधवार की सुबह कई युवकों के साथ सचिन के घर पर हमला कर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

आरोप है कि मारपीट करने वालों ने फायरिंग कर दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस के आने से पहले आरोपी वहां से भाग गए। मारपीट में घायल रामप्रकाश को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस सिलसिले में कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुमार राठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर भूपेंद्र सहित तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed