{"_id":"62af618a24ec64761a1b60e4","slug":"hathras-fight-between-two-parties-in-a-minor-dispute-five-people-injured-hathras-news-ali2942566171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू निवासी दो पक्षों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के पांच सदस्य घायल हो गए। इनका पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।
इगलास रोड स्थित गांव नगला बुधू में दो पक्षों की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते घटना ने उग्र रूप रख लिया और फिर दोनों ओर से मारपीट होने लगी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
मारपीट में एक पक्ष की शशी पत्नी उदल, प्रीति व अंशू पुत्री उदल और दूसरे पक्ष से पिंकी पत्नी शिव कुमार और नीतू पुत्री शेर सिंह घायल हो गईं। दोनों ही पक्ष अपनी अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने पांचों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संवाद