फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever wreaks havoc... two more teenagers died

हाथरस : बुखार का कहर... दो और किशोर की मौत

Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever wreaks havoc... two more teenagers died
जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। सोमवार को हाथरस के एक 14 वर्षीय छात्र व सहपऊ के गांव सुल्तानपुर में एक 10 वर्षीय किशोरी की बुखार से मौत हो गई। वहीं पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है।
सरकारी आंकड़ों के हिसाब से अब तक जिले में 112 लोगों पर डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मरीजों का उपचार करने के लिए देहात में जा रही हैं। वायरल फीवर, डेंगू की चपेट में आकर अब तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी 14 वर्षीय एक छात्र आयुष पुत्र मुनेश की चार दिन पहले बुखार आया। उसका परिजनों ने उपचार कराया और फिर जिला चिकित्सालय भी लेकर आए। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ में अब एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस गांव में पहले भी बुखार से कई लोगों की जान जा चुकी है। इधर, पांच अन्य लोगों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। अब तक सरकारी आंकड़ों के हिसाब से डेंगू के मरीजों की संख्या 112 हो गई है। सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भरमार है।

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के पीड़ित मरीज आए तो डेंगू वार्ड में भी मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बुखार से पीड़ित मरीजों का उपचार करने के लिए गांवों में भी जा रही हैं। वहां मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed