फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fever extinguished the only lamp of the house

हाथरस : बुखार ने बुझाया घर का इकलौता चिराग

Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fever extinguished the only lamp of the house
हाथरस : मृतक किशोर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला सेवा निवासी विक्रम सिंह चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र चौधरी कुलदीप सिंह की नोएडा में इलाज के मौत हो गई।
इस किशोर को लगभग आठ दिन पहले बुखार आया था। परिजन उसका इलाज आंवलखेड़ा के एक अस्पताल में करा रहे थे। किशोर के पिता ने बताया कि तबियत ठीक न होने पर पुत्र की जांच कराई गई। जांच में उसे डेंगू पॉजिटिव निकला। परिजन उसे शनिवार को आगरा ले गए।

आगरा में मना करने के बाद उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां रविवार की रात को उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुलदीप दोनों बहनों के मध्य इकलौता भाई था। शव आने पर उसकी मां, बहनें बार-बार बेहोश हो रही थीं। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed