{"_id":"613f92738ebc3eb3bc3e81e3","slug":"hathras-fever-created-chaos-in-the-district-dengue-confirmed-in-15-more-patients-hathras-news-ali273089663","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में बुखार ने मचाया कोहराम, 15 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में बुखार ने मचाया कोहराम, 15 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। वायरल बुखार और डेंगू से अब तक दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अब जिले में 15 और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। एक बच्ची में तो बुखार से मौत के बाद डेंगू कन्फर्म हुआ है। जिले में 42 लोग डेंगू से ग्रसित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में इसे लेकर खलबली है। लगातार चिन्हित इलाकों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है और कीटनाशकों का छिड़काव किया जा रहा है।
जिले में एक सप्ताह के अंदर एक सप्ताह के ज्यादा लोगों की मौत हो गई। काफी लोग यहां से उपचार के लिए बाहर भी भेज दिए गए। जिले में डेंगू के उपचार की व्यवस्था ही नहीं है। ऐसे में यहां के नमूने अलीगढ़ भेजे गए हैं। कई दिन बाद यहां रिपोर्ट आई। जिले में अब तक 42 लोगों पर डेंगू की पुष्टि हुई है। इसकी अलीगढ़ से रिपोर्ट आई है। हसायन के गांव बोनई निवासी एक बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी का कहना है कि अब तक 42 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार
हाथरस। सोमवार को जिला अस्पताल में आए मरीजों की बात करें तो अस्पताल का हर कोना भरा पड़ा था। चाहे फिर वह पर्चा काउंटर हो या डॉक्टरों के रूम या दवा काउंटर। हर जगह मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी। कई बार तो लाइन में लगे लोग आपस में भी भिड़ गए। सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि अस्पताल में जो सुविधाएं हैं, उनका लाभ यहां पर आने वाले हर मरीज को देने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले कई दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। यहां पर आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या बुखार के मरीजों की है। संवाद
विज्ञापन
ओपीडी में आए मरीजों का पांच दिन का ग्राफ
-आठ सितंबर को 1163 मरीज
-नौ सितंबर को 1198 मरीज
-10 सितंबर को 994 मरीज
-11 सितंबर को 1156 मरीज
-13 सितंबर को 1350 से अधिक मरीज