फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fear of loss to woolen traders

हाथरस : वूलन कारोबारियों को सता रहा नुकसान का डर

Mon, 31 Jan 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fear of loss to woolen traders
हाथरस : हाथरस के बाजार में बिकते गर्म कपड़े। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सर्दी में गर्म कपड़ों का स्टॉक करने वाले कारोबारियों को अब बिक्री न आने का डर सताने लगा है। मौसम बदलने के साथ लोगों ने वूलन की खरीदारी काफी कम कर दी है। शहर के बाजारों से लेकर लगने वाले अस्थायी मार्केट में वूलन कपड़ों की खरीदारी पर 20 से 30 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। ग्राहक भी इस ऑफर का खूब फायदा उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों सर्दी के सितम ने आमजन का हाल बेहाल कर दिया था। सर्दी के बढ़ने के साथ कारोबारियों ने लुधियाना और दिल्ली आदि राज्यों से माल मंगा लिया है। अब गणतंत्र दिवस के बाद मौसम ने इस कदर करवट बदली है कि गर्म कपड़ों में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। सर्दी कम होने से वूलन कारोबारियों ने गर्म कपड़ों को 20 से 30 प्रतिशत की छूट के ऑफर के साथ बेचना शुरू कर दिया है। हालांकि लोग पहले की तरह गर्म कपड़ों की खरीदारी में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे। इस कारण दुकानों पर सन्नाटा भी नजर आ रहा है। दुकानदारों को माल का स्टॉक बचने के साथ पैसा फंसने का डर भी सता रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed