{"_id":"5f230fe98ebc3e638231342b","slug":"hathras-fear-of-killing-of-nilgai-autopsy-done-hathras-news-ali2400123144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नील गाय की हत्या की आशंका, शव का कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नील गाय की हत्या की आशंका, शव का कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव नगला भाऊ के निकट एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या करने की चर्चा रही। बृहस्पतिवार की सुबह नगला भाऊ सहित क्षेत्र के अन्य ग्रामीणों को घायल अवस्था में एक नील गाय दिखाई दी थी।
खून से लथपथ नीलगाय को देखकर ग्रामीण उसके पास गए, लेकिन जब ग्रामीणों ने उसके गोली लगे होने की आशंका जताई तो कुछ ग्रामीणों द्वारा जिसकी सूचना वन विभाग व थाना मुरसान पुलिस को दे दी गई। वन विभाग की टीम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम के पहुंचने से पहले ही नील गाय दम तोड़ चुकी थी।
वन विभाग की टीम ने मौके पर पशु चिकित्सकों को बुलाकर नीलगाय के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मुरसान कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि वन विभाग की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।