फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fear of accident due to pit dug for culvert, protested

हाथरस : पुलिया के लिए खोदे गए गड्ढे से हादसे का डर, किया प्रदर्शन

Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fear of accident due to pit dug for culvert, protested
हाथरस : जलेसर रोड (मानिकपुर) में गड्ढे में पानी भरने से मकानों के लिए खतरे की आशंका पर विरोध प्रदर्? - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जलेसर रोड (मानिकपुर) में रेलवे द्वारा नई रेलवे लाइन बनाते समय पुलिया के निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। लोगों का कहना है कि इसमें गिरकर कई गायों की मौत हो चुकी है। अब बारिश होने से इसमें पानी भर गया है और पानी भरने से उसके पास की मिट्टी कटकर इसमें गिरने लगी है। नाराज ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
मिट्टी कटकर गिरने से उसके पास से गुजरने वाले लोगों को उसमें गिरने का भय लगने लगा है। उसके पास बने मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। यदि बारिश लगातार जारी रही और उसमें मिट्टी की कटान होती रही तो पास के मकानों में दरारें पड़ सकती हैं और उनके गिरने का खतरा बढ़ सकता है। अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि उन्होंने कई बार रेलवे के अधिकारियों को इस गड्ढे को बंद कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रदर्शन करने वालों में श्याम चौधरी, मनीष वार्ष्णेय, लव वार्ष्णेय, अमित कुमार, नीलम सेठ, बृजमोहन कुशवाहा, अमित यादव, दीपू, राजकुमार, विवेक वार्ष्णेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed