फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: FDA team raided and took samples of sealed water

हाथरस : एफडीए टीम ने छापा मारकर लिए पाउच बंद पानी के नमूने

Wed, 23 Feb 2022 11:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: FDA team raided and took samples of sealed water
हाथरस : बंद पाउच से पानी के नमूने लेते अधिकारी। संवाद - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जाटवान स्थित देसी शराब की दुकान के निकट एक दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग (एफडीए) के अधिकारियों की टीम ने बुुधवार को छापा मारकर पाउच बंद पानी के नमूने लिए। कार्रवाई से विक्रेताओं में खलबली मच गई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) अरविंद कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार, मुनींद्र कुमार, कन्हैयालाल की टीम ने संयुक्त रूप से सबसे पहले सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली चौराहे पर स्थित एक दुकानदार के यहां छापा मारा। टीम ने यहां से पाउच बंद पानी का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने कासगंज रोड स्थित नौखेल इलाके में छापा मारकर पानी के नमूने लिए। कस्बा हसायन के मोहल्ला जाटवान स्थिति देसी शराब के ठेके के निकट एक दुकान पाउच बंद पानी के नमूने लिए गए।
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने बताया कि बिना बीआईएस लिए अवैध रूप से पानी की बिक्री किए जाने के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एफएसओ अरविंद कुमार ने बताया कि छोटे दुकानदारों से अपील की जा रही है कि वह आईएसआई मार्का व लाइसेंस के अलावा पैकिंग की तिथि, बैच नंबर व फर्म का पूरा नाम-पता देखने के बाद ही पाउच व बोतल बंद पानी की बिक्री करें। अगर छापे में नियम विरुद्ध पानी की बिक्री होती मिली तो कार्रवाई के लिए संबंधित दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed