फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Father shot and killed son, burnt the dead body

हाथरस : पिता ने गोली मारकर ले ली बेटे की जान, शव को दिया जला

Sat, 22 Oct 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Father shot and killed son, burnt the dead body
हाथरस : मृतक विशाल का फाइल फोटो। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव घूंचा में शुक्रवार रात एक पिता ने अपने युवा बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। यह युवक माता-पिता के बीच हो रही तकरार को शांत कराने की कोशिश कर रहा था। जब हमलावर के चाचा ने रायफल छीनने का प्रयास किया तो उसने उनको भी बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी ने कुछ लोगों की मदद से बेटे के शव को गांव से दूर ले जाकर जला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्थियों को कब्जे में लेकर प्रयोगशाला भेजा है। मृत युवक की मां ने अपने पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
रात करीब 8.30 बजे गोविंद सिंह का अपनी पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इनके 22 वर्षीय बेटे विशाल ने जब विवाद सुलझाने का प्रयास किया तो गोविंद की उससे भी कहासुनी हो गई। इसी बीच विशाल घर के बाहर चला गया। इस पर गोविंद अपनी लाइसेंसी रायफल निकाल कर छत पर चढ़ गया और विशाल को गोली मार दी। इससे विशाल गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर गया। गोली आवाज सुनकर गोविंद के चाचा राजाराम भी वहां आ गए।
विज्ञापन

जब उन्होंने रायफल छीनने का प्रयास किया तो गोविंद ने राजाराम को भी घायल कर दिया। इसके बाद परिवार के लोग घायल विशाल को उपचार के लिए आगरा ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी व अन्य लोगों ने गांव से थोड़ी दूरी पर शव को जला दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने विशाल की मां सुनीता देवी व अन्य लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को राख और अस्थियों को अपने कब्जे में लेकर इन्हें प्रयोगशाला भेजा है। सुनीता देवी ने अपने पति गोविंद सिंह व परिवार के साथ- साथ गांव के कुछ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गोविंद की तलाश की जा रही है। अभी रायफल भी बरामद नहीं हुई है।
- आशीष कुमार, कोतवाली निरीक्षक सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed