फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers surround RLD leader, demand for compensation

हाथरस: रालोद नेता को किसानों ने घेरा, मुआवजा दिलाए जाने की मांग

Sun, 01 Mar 2020 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers surround RLD leader, demand for compensation
हाथरस: गांव नगला काठ में रालोद नेता जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी को खेत में बिछी फसल का हाल दिखाते किसा? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रालोद के बृज क्षेत्र प्रभारी और जिपं सदस्य गुड्डू चौधरी रविवार को जब सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला काठ कुरसंडा में फसलों का जायजा लेने पहुंचे तो किसानों ने उन्हें घेर लिया और खेतों के बीच ले जाकर फसल की बर्बादी को दिखाया।
किसानों ने गुड्डू चौधरी को बताया कि ओले गिरने, बारिश आंधी तूफान से गेहूं और सरसों की फसल बिछकर बर्बाद हो गई है। इस वजह से काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन से सर्वे कराकर फसल का मुआवजा दिलाया जाए। किसानों की पीड़ा सुनकर जिपं सदस्य ने मौके पर तहसीलदार राकेश कुमार से बातचीत की और किसानों को बर्बाद हुई फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाए जाने के लिए कहा। तहसीलदार ने उन्हें आश्वस्त किया कि नुकसान के सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। किसानों को राहत प्रदान की जाएगी। इस दौरान उनके साथ राधाचरण पहलवान, मुन्ना आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

फसल के मुआवजे के लिए तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सादाबाद। गांव कजरौठी निवासी समाजसेवी महाराज सिंह, चंद्रपाल सिंह, सुखवीर सिंह, प्रमोद कुमार, धनपाल सिंह, सुरेश चौधरी आदि ने तहसीलदार राकेश कुमार एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव कजरौठी, पल्हावत में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी की वजह से बर्बाद हुई गेहूं, सरसों, आलू की फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। कहा कि, किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया तो वह भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। गांव सलेमपुर निवासी किसान और शिक्षक नेता अरुण शर्मा ने भी प्रशासन से किसानों को बर्बाद फसल का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed