{"_id":"601d92e68ebc3e4a0c6a8915","slug":"hathras-farmers-protest-against-agricultural-laws-in-kunwarpur-too-sadabad-news-ali255523374","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कुंवरपुर में भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिया धरना,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कुंवरपुर में भी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने दिया धरना,
विज्ञापन
हाथरस : गांव कुंवरपुर में किसानों के धरने को संबोधित करते रालोद बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
मुरसान ब्लाक के गांव कुंवरपुर में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते शांत नहीं बैठेंगे। धरना प्रदर्शन में गांव के काफी किसानों ने सहभागिता की।
धरने में शामिल हुए सादाबाद के पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और रालोद बृज क्षेत्र के अध्यक्ष प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी ने कहा कि जायज मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। रालोद किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ लगातार आंदोलनरत रहेगी।
किसान पंचायत को रालोद जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महीपाल सिंह, आशीष ठेंनुआ, नितिन चौधरी, दीपू चौधरी, मनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह, विजेंद्र सिंह, शिव सिंह, मूला पहलवान, चंदू चौधरी, सुभाष, राजेश, मलिखान सिंह, रामसहाय चौधरी, रमेश चौधरी सहित तमाम किसान मौजूद रहे।