फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers' organizations held a meeting to make Bharat Bandh a success

हाथरस : भारत बंद को सफल बनाने को लेकर किसान संगठनों ने की बैठक

Tue, 21 Sep 2021 06:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers' organizations held a meeting to make Bharat Bandh a success
हाथरस : बैठक के दौरान एकत्रित किसान संगठन के लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सात बरामई में किसान संगठनों की बैठक हुई। इसमें 27 सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद को सफल बनाने के लिए चर्चा की गई। किसान नेताओं ने कहा कि जिले में भारत बंद को सफल बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई का भी गठन किया गया।
अध्यक्षता किसान नेता विजय सिंह राणा ने की और संचालन किसान कामगार मोर्चा के मंडल प्रभारी डीके राना ने किया। सर्वसम्मति से संयुक्त किसान मोर्चा की जिला इकाई का गठन किया गया। जिला इकाई में चार संगठन भाकियू, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान कामगार मोर्चा व क्रांतिकारी किसान यूनियन शामिल हुए। किसान आंदोलन की गतिविधियों को समन्वित करने के लिए चार सदस्यीय संयोजन समिति गठित की गई, जिसमें भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के श्याम सिंह वर्मा, किसान कामगार मोर्चा के मंडल प्रभारी देवेंद्र राना व क्रांतिकारी किसान यूनियन के मंडल संयोजक सुरेशचंद्र गांधी शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान 27 सितंबर को भारत बंद की तैयारियों पर चर्चा हुई। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शशिकांत ने भारत बंद के दौरान सभी सार्वजनिक संस्थानों को बंद रखने की अपील की। किसान कामगार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में सभी संगठन मिलकर मंडी, बाजार, उद्योग और यातायात को बंद करने का प्रयास किया जाएगा। सार्वजनिक हित के निकाय जैसे अस्पताल, मेडिकल स्टोर आदि भारत बंद से बाहर रखे जाएंगे। भारत बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। बैठक में मनोज कुमार, मुकेश सिंह, श्यामवीर सिंह, रामकुमार, विजय सिंह, अमित, सुग्रीव सिंह, विजय सिंह, विजयपाल सिंह आदि किसान नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed